ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

तेजस्वी ने कहा.. अब हिंदू-मुसलमान, लव जेहाद जैसे मुद्दे नहीं, बेरोजगारी और महंगाई पर होगी बात

PATNA : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि अगले साल मार्च महीने में बिहार

तेजस्वी ने कहा.. अब हिंदू-मुसलमान, लव जेहाद जैसे मुद्दे नहीं, बेरोजगारी और महंगाई पर होगी बात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि अगले साल मार्च महीने में बिहार में सबसे बड़ी बेरोजगार रैली करेंगे, जिससे सरकार पर करीब साढ़े 5 लाख रिक्त पदों को भरने के लिए दबाव बनाया जा सके.


तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि- मैं चाहता हूँ कि जाति, धर्म और क्षेत्र की बजाय नौकरी, रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार, उद्योग-धँधे, गरीबी, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, किसान और विकास पर बात हो लेकिन ये ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुसलमान, लव जेहाद जैसे मुद्दों पर बात करते है. हम जल्द ही बेरोजगारी के मुद्दे पर महारैला करेंगे.


तेजस्वी ने कहा.. अब हिंदू-मुसलमान, लव जेहाद जैसे मुद्दे नहीं, बेरोजगारी और महंगाई पर होगी बात

बता दें कि तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी को ही अपना पहला मुद्दा बनाया था. उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में  कलम से 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. 


तेजस्वी यादव पहले भी बेरोजगारी को लेकर रैली करने का एलान कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि राजद बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बनेगा. तेजस्वी बीजेपी पर आरोप लगाते रहते हैं कि वह हमेशा हिन्दू-मुसलमान और जात पात की राजनीति करती है. इसलिए महंगाई और बेरोजगारी पर आवाज़ बुलंद करने की जरूरत है. 

टैग्स