ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

तेजस्वी की मांग पर सर्वदलीय बैठक की तारीख तय, जाने लगा नेताओं को फ़ोन

PATNA: पिछले कई महीनों से जातीय जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से लगातार सर्वदलीय बैठक की मांग करते आ रहे हैं. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक की तारीख तय

तेजस्वी की मांग पर सर्वदलीय बैठक की तारीख तय, जाने लगा नेताओं को फ़ोन
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पिछले कई महीनों से जातीय जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से लगातार सर्वदलीय बैठक की मांग करते आ रहे हैं. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक की तारीख तय कर ली है. आपको बता दें कि 27 मई को संभावित बैठक की तारीख तय की गई है और अब इसके लिए तमाम राजनीतिक दल के प्रमुखों को फोन जाने का सिलसिला शुरू हो गया है.



जातीय जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे थे और अपनी बात उन्होंने रखी थी कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करावे. लेकिन केंद्र सरकार ने साफ-साफ जातिगत जनगणना कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में कहा कि वह राज्य सरकार के तरफ से कोशिश करेंगे कि जातिगत जनगणना कराई जाए. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों उसके साथ विचार विमर्श किया जाएगा. हालांकि यह बातें तब कही गई थी जब तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलकर प्रधानमंत्री से जाति का जनगणना कराने की मांग किए थे.



तकरीबन 8 महीने गुजरने के बाद भी जातिगत जनगणना को लेकर कोई बैठक बिहार में नहीं हुई उसके बाद तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के ऊपर सीधे तौर पर हमलावर थे. तेजस्वी यादव ने कहा था कि मेरी शादी भी हो चुकी है लेकिन जातिगत जनगणना की तारीख तय नहीं हुई. उसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के सामने अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर राज्य सरकार जातिगत जनगणना के नहीं कराती है या उसके लिए कोई बैठक नहीं करती है तो वह पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे. 

टैग्स