ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

तेजस्वी के खिलाफ दायर मानहानि मामले पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी सुनवाई

PATNA: गुजरात के अहमदाबाद स्थित मेट्रो कोर्ट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर मानहानि के मामले पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले पर 8 मई को सुनवा

तेजस्वी के खिलाफ दायर मानहानि मामले पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: गुजरात के अहमदाबाद स्थित मेट्रो कोर्ट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर मानहानि के मामले पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले पर 8 मई को सुनवाई होगी। तेजस्वी के खिलाफ गुजरात के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने परिवादी की गुहार को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 1 मई की तारीख तय की थी लेकिन आज सुनवाई नहीं हो सकी।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि, सभी गुजराती ठग होते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि, वर्तमान के हालात को देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। तेजस्वी के इस बयान से आहत होकर गुजरात के व्यापारी सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने उनके खिलाफ अहमदाबाद की कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया था।


सोमवार को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिंकी थीं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस केस से तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। इसी तरह के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कठिन स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। साल 2019 में कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि सारे मोदी चोर क्यों होते हैं। इस मामले राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा है।