ब्रेकिंग
रील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहा

तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- कोरोना की जांच में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा

PATNA: बिहार में कोरोना जांच को लेकर आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। कोरोना की जांच में घोटाले की बात कह तेजस्वी ने सरकार को घेर

तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- कोरोना की जांच में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना जांच को लेकर आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। कोरोना की जांच में घोटाले की बात कह तेजस्वी ने सरकार को घेरने का काम किया है। तेजस्वी यादव का कहना है कि सरकार ने वास्तविक जांच और कोरोना से मौत के आंकड़ों को छिपाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच किट बेची गयी है। जांच के अभाव में कोरोना से लोगों की जाने गयी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी कोई परवाह नहीं है।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह लिखा है कि..."विगत वर्ष बिहार के लगभग प्रत्येक जिले में कोरोना जाँच घोटाला हुआ था। वास्तविक जाँच और मौतों के आँकड़े छिपाने के लिए इस वर्ष भी फिर वही खेला हुआ। निजी अस्पतालों को जाँच किट बेची गयी। जाँच के अभाव में लोग मरते रहे लेकिन सीएम को कोई परवाह नहीं क्योंकि संरक्षण कर्ता तो वही है"





बिहार में एक बार फिर कोरोना की जांच में बडे पैमाने पर फर्जीवाडा उजागर हुआ है। मुजफ्फरपुर से लेकर भागलपुर जैसे जिलों में बडे पैमाने पर गडबड़ी सामने आयी है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों को जांच रिपोर्ट भेजी जिन्होंने कभी सैंपल दिया ही नहीं। जांच में सैंपल देने वालों का जो मोबाइल नंबर सरकारी बही खाते में दर्ज किया गया है। उसमें से 25 फीसदी नंबर गलत निकले हैं। 


70 फीसदी लोगों को डेढ़ महीने बाद एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट भेजी गयी। जिसका परिणाम सिर्फ 15 मिनट में आता है। कोरोना की पहली लहर के समय भी बिहार में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग में घोटाला उजागर हुआ था। अब दूसरी लहर में भी यही देखने को मिल रहा है। बिहार में कोरोना जांच को लेकर एक दैनिक अखबार ने पड़ताल किया है। दो जिलों मुजफ्फरपुर औऱ भागलपुर में की गयी पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं।