ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

तेजस्वी यादव ने बोला बड़ा हमला, अमित शाह की रैली को कॉमेडी सर्कस बताया

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। आज उन्होंने पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित करते हुए नीतीश और लालू पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने बोला बड़ा हमला, अमित शाह की रैली को कॉमेडी सर्कस बताया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। आज उन्होंने पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित करते हुए नीतीश और लालू पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि यह रैली नहीं बल्कि कॉमेडी सर्कस था। जब अमित शाह मंच से बोल रहे थे तब मुझे हंसी आ रही थी। मैं बता नहीं सकता कि वो क्या लग रहे थे। उनके भाषण को देखकर मानो ऐसा लग रहा था कि कोई कॉमेडी शो चल रहा हो।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तेजस्वी यादव ने भी खूब हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि हमने तो पहले ही कह दिया था कि सीमांचल आ तो रहे हैं लेकिन बिहार को स्पेशल पैकेज नहीं मिलेगा। इसलिए कोई उम्मीद ही नहीं रखिए। अमित शाह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने नहीं आए थे बल्कि माहौल को गड़बड़ करने के उद्धेश्य से सीमांचल आए थे। हमने यह भी कहा था कि अमित शाह बिहार आएंगे तब जंगलराज की बात करेंगे और हुआ भी ऐसा ही। 


पूर्णिया में आयोजित जन भावना सभा के मंच से उन्होंने आखिरकार कह ही दिया कि बिहार में जंगलराज है। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर अमित शाह से यह पूछा कि आप तो दिल्ली में बैठते है तो क्यों वहां क्राइम सबसे ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली की तुलना बिहार में तो क्राइम कम ही होता है। दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन वहां लोग सुरक्षित नहीं है। इस तरह की बाते कर अमित शाह बिहार की जनता को बेवकूफ बनाना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि अब अमित शाह ने एक और सिगोफा छोड़ दिया है उन्होंने मंच से यह ऐलान किया है कि वे फिर सत्ता में आएंगे तब बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। लेकिन मेरा कहना है कि इतने दिनों तक बिहार में एनडीए की सरकार थी जिसमें बीजेपी भी शामिल थी। तब क्यों नहीं बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाया गया क्यों नहीं बिहार को नंबर वन राज्य बनाया गया? तेजस्वी ने यह भी कहा कि अभी केंद्र की तरफ से ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए पैसे भी नहीं दिये जा रहे हैं। अमित शाह ने पूर्णिया की रैली में कोई काम की बात नहीं की। अमित शाह ना नेता लग रहे थे ना गृह मंत्री हम नहीं बता सकते की वे क्या लग रहे थे?