ब्रेकिंग
पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारपटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

तेजस्वी के झुनझुना वाले बयान पर बोले बिहार के मंत्री, उन्हें डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं

PATNA: मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय सौंप

तेजस्वी के झुनझुना वाले बयान पर बोले बिहार के मंत्री, उन्हें डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय सौंप दिया गया। आज कई मंत्रियों ने कार्यभार भी संभाल लिया है। बिहार के सांसदों के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 10 जून को कहा था कि इन सभी को झुनझुना थमा दिया गया है। 


तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वैशाखी पर है। इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में साबित होंगे। तेजस्वी यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव को डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं है। वो सिर्फ रोजगार की बात करते हैं। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को अहम मंत्रालय दिया गया है। इससे बिहार आगे बढ़ेगा। तेजस्वी यादव को कुछ भी नहीं मिला इसलिए खाली मन पुलाव बना रहे थे कि सरकार वही बनाएंगे। अब बिहार विधानसभा में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी के बोलने से क्या होता है? आने वाला समय ही बतायेगा कि कौन कितने पानी में है? उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।


गया के सांसद जीतनराम मांझी केंद्रीय मंत्री बनाए गये हैं। उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय दिया गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। पिता जीतनराम मांझी को MSME मंत्रालय दिये जाने पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जो विभाग मिला है वो अहम विभाग है। इस विभाग में रोजगार सृजन होता है। गया जिले ही नहीं पूरे बिहार के लोगों के लिए बड़ी बात है। जीतनराम मांझी काम के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद है कि पीएम मोदी के भरोसे पर खड़ा उतरेंगे।