ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

तेजप्रताप समेत 20 विधायकों को मिली जमानत, लॉकडाउन तोड़ने पर दर्ज हुआ था केस

PATNA: लॉकडाउन तोड़ने के मामले में तेजप्रताप यादव समेत आरजेडी के 20 विधायकों को आज जमानत मिल गई है. सभी को सचिवालय थाना से जमानत मिली है. इस मामले में तेजस्वी यादव पहले

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  लॉकडाउन तोड़ने के मामले में तेजप्रताप यादव समेत आरजेडी के 20 विधायकों को आज जमानत मिल गई है.  सभी को सचिवालय थाना से जमानत मिली है. इस मामले में तेजस्वी यादव पहले ही जमानत ले चुके हैं. 

29 मई को गोपालगंज मार्च के दौरान तेजस्वी यादव और आरजेडी के विधायकों ने पटना में लॉकडाउन का उल्लंघन किया था. इसको लेकर पटना के सचिवालय थाना में सभी पर केस दर्ज हुआ था. बताया जा रहा है कि आरजेडी के तीन विधायकों को जमानत नहीं ली हैं. क्योंकि एक विधायक को कोरोना हो गया है और एक विधायक जेडीयू में चल गए हैं. 



बता दें कि  गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के विरोध में तेजस्वी यादव पटना से गोपालगंज अपने विधायकों के साथ मार्च करने वाले थे, लेकिन कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी. मार्च के दौरान तेजस्वी यादव घर से बाहर जैसे ही निकले उनको घर के पास ही पुलिस ने रोक दिया था. गोपालगंज मार्च में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में आरजेडी नेता और विधायक उनके आवास के पास जमा हुए थे. फिर जैसे ही तेजस्‍वी यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की गाड़िया निकली भीड़ ने उन्‍हें घेर लिया. इस दौरान फिजिकल डिस्‍टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ गईं. भीड़ में कई लोग बिना मास्‍क के भी थे. आरजेडी समर्थकों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को भी गिरा दिया था. गोपालगंज नहीं गए तो बाद में तेजस्वी यादव विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मिले और ज्ञापन सौंपा था.