ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

तेजस्वी के नाम पर समझौता नहीं करेगा राजद, कहा- झारखंड फॉर्मूले पर बिहार में लड़ा जाएगा चुनाव

PATNA: महागठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट को लेकर विवाद चल रहा है. लेकिन इस पर राजद ने साफ कर दिया है कि वह तेजस्वी यादव के नाम पर कोई समझौता नहीं करेगा. बि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट को लेकर विवाद चल रहा है. लेकिन इस पर राजद ने साफ कर दिया है कि वह तेजस्वी यादव के नाम पर कोई समझौता नहीं करेगा.  बिहार विधानसभा का चुनाव तेजस्वी के नाम पर ही लड़ा जाएगा.

झारखंड का अपनाया जाएगा बिहार में फॉर्मूला

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा. तेजस्वी यादव के नाम पर कोई समझौता नहीं होगा. हम लोग राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कांग्रेस का नेता मानते और जिस प्रकार से झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व चुनाव लड़े थे उसी प्रकार बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व पर चुनाव लड़ा जाएगा. समय आने पर सभी महागठबंधन के पार्टी एकजुट हो जाएंगे.

चल रहा विवाद

तेजस्वी के नाम पर महागठबंधन में विवाद चल रहा है. महागठबंधन के नेता कई बार नाम पर सहमति जताते है तो कई बार इंकार करने लगते हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी कई बार इंकार कर चुकी है. वहीं, बिहार कांग्रेस को तेजस्वी के नाम पर एतराज है. लेकिन राजद का दावा है कि कांग्रेस का अलाकमान तेजस्वी के नाम पर तैयार है. इसलिए चुनाव तेजस्वी के नाम पर ही लड़ा जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता