ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

तेजस्वी यादव सुबह सवेरे चंपारण के लिए निकल गए, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुबह-सवेरे चंपारण के लिए निकल गए हैं। तेजस्वी यादव चंपारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। पटना

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुबह-सवेरे चंपारण के लिए निकल गए हैं। तेजस्वी यादव चंपारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। पटना से रवाना होते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री अब तक लोगों का हाल जानने नहीं निकले हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह आज पूर्वी चंपारण के इलाकों में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने निकले हैं। लोग सड़कों पर और घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं उन तक सरकार की तरफ से मदद नहीं पहुंच पा रही है। 




नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से मांग की है कि वह तत्काल बाढ़ पीड़ितों को 20 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराए। तेजस्वी ने कहा है कि बाढ़ त्रासदी ने लोगों की जिंदगी बदहाल कर दी है। प्रतिपक्ष ने कहा है कि सरकार सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ाए। बाढ़ राहत शिविरों में लोगों को ले जाकर उनको मदद पहुंचाएं तभी इस आपदा से लोगों को मदद मिल पाएगी।



टैग्स