ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

मुलाकात के बाद लेखक रस्किन बॉन्ड के फैन हो गए हैं तेजस्वी, बॉन्ड ने लालू को दिया बर्थ डे गिफ्ट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही इन दिनों बिहार से दूर हों लेकिन दिल्ली में रहकर उनका मिलना जुलना इन दिनों खास लोगों से हो रहा है। तेजस्वी यादव ने देश के जाने माने ल

मुलाकात के बाद लेखक रस्किन बॉन्ड के फैन हो गए हैं तेजस्वी, बॉन्ड ने लालू को दिया बर्थ डे गिफ्ट
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही इन दिनों बिहार से दूर हों लेकिन दिल्ली में रहकर उनका मिलना जुलना इन दिनों खास लोगों से हो रहा है। तेजस्वी यादव ने देश के जाने माने लेखक रस्किन बॉन्ड से मुलाकात की है। रस्किन बॉन्ड से मुलाकात के बाद उनके फैन हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने की है खास बात यह है कि रस्किन बॉन्ड ने तेजस्वी से मुलाकात के दौरान उन्हें लालू यादव के लिए एक गिफ्ट भी दिया है। 


लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर रस्किन बांड ने उन्हें अपनी किताब भेंट की है। लालू यादव के लिए अपनी तरफ से लिखे शब्दों में उन्होंने कहा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो जन्मदिन पर यही कामना है। रस्किन बॉन्ड से मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा है... रस्किन बॉन्ड जी से मिलना और बातचीत करना बहुत ही शानदार और यादगार अनुभव था। अपने पिता के प्रति आपके स्नेह के बारे में जानकर उतना ही प्रसन्नता हुई और मुझे अपने पिता के जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहिए और यह कि आपने अपनी अनूठी शैली में किया।

आपको बता दें कि 87 साल के रस्किन बॉन्ड दुनिया भर में चर्चित एक भारतीय लेखक हैं। हिमाचल प्रदेश से आने वाले रस्किन बॉन्ड को पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। रस्किन बांड ने कई किताबें लिखी हैं, साथ ही साथ उनकी किताबों पर आधारित कई बॉलीवुड फिल्में भी बनी हैं।

टैग्स