ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सर्कस बताया, विधानसभा में बोले.. NDA में तो हर बात पर झगड़ा है

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार को जमकर धोया. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सरकार की बजाय सर्कस बताते हुए कहा कि यहां अजीबोगरीब खेल चल रहा

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सर्कस बताया, विधानसभा में बोले.. NDA में तो हर बात पर झगड़ा है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार को जमकर धोया. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सरकार की बजाय सर्कस बताते हुए कहा कि यहां अजीबोगरीब खेल चल रहा है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि बीजेपी से उनका गठबंधन परिस्थिति वश है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बीजेपी के एक मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच खुलेआम आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. 


सरकार का मंत्री कहता है कि उनकी बात अधिकारी नहीं सुनते हैं और वह इस्तीफे की पेशकश तक कर देता है. राज्य के अंदर जिस तरह सत्ता पक्ष के अंदर ही घमासान मचा है वह किसी तरह से कम नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि स्पीकर तक का सम्मान नहीं किया जा रहा. स्पीकर महोदय खुद कह चुके हैं कि थानेदार उनकी बात नहीं सुनता. बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के बयान पर भी सदन में काफी देर तक हो हल्ला होता रहा. तेजस्वी ने कहा कि कोई मुसलमानों से मताधिकार का अधिकार छीनने की बात करता है और सरकार इस पर चुप रहती है. इस मामले को लेकर जब तेजस्वी ने मंत्री शाहनवाज हुसैन की चर्चा की तो उन्होंने भी सदन में तेजस्वी पर पलटवार किया. 


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश का संविधान किसी से मताधिकार का हक छीनने की इजाजत नहीं देता. चाहे किसी भी दल को कितना भी बहुमत आ जाए. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि  यह बात आप पहले क्यों नहीं बोले जब बचौल जी यह बयान दे रहे थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार की यही बात है कोई कुछ कहता है कोई कुछ. इसके बाद तेजस्वी यादव ने आरएसएस की भी चर्चा की. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार आरएसएस के बारे में क्या कहते थे. आज चुप्पी क्यों साधे हैं. आरएसएस पर टिप्पणी करने से विधानसभा अध्यक्ष मना किया कि किसी भी संस्था के बारे में ऐसी बात न करें. तेजस्वी फिर भी नहीं माने. इसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम अपनी सीट पर खड़े हो गये और आपत्ति जताई. इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ गया और सदन की कार्यवाही 2:45 तक स्थगित कर दी है.