Mithila Haat Bihar: मिथिला हाट की तर्ज पर अब बिहार के इन जिलों में भी हाट का निर्माण, सुविधाएं जान रह जाएंगे हैरान Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप को मिली मालदीव यात्रा की मंजूरी... कोर्ट ने क्यों कहा - मोबाइल नंबर भी दें Bihar weather update: बिहार में 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, रोहतास सबसे गर्म; 7 जिलों में बारिश की संभावना, 16 मई तक रहेगा ‘हॉट डे’ Lucknow Bus Fire Accident: बिहार से दिल्ली जा रही बस में भीषण आग, 5 यात्री जिंदा जले, ड्राइवर-कंडक्टर भागे Bihar Librarian Recruitment: राज्य में 6500 पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती, जानें वेतनमान और परीक्षा विवरण MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन
1st Bihar Published by: Updated Mon, 01 Mar 2021 07:43:56 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें सुबह सवेरे बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के स्वस्थ सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नीतीश को जन्मदिन की बधाई देने के मामले में तेजस्वी ने जेडीयू नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। नितेश कुमार की कैबिनेट में शामिल उनके कई मंत्री तेजस्वी के बाद ही नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दे पाए हैं। तेजस्वी ने सुबह 6 बजे ट्विटर के जरिए नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है।
बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सीएम नीतीश कुमार को ठीक आधी रात के वक्त 12 बजे बधाई दी है। डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि पूरे विश्व में बिहार का गौरव बढ़ाने वाले सुशासन और विकास के प्रति के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई। हालांकि दूसरे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद की तरफ से उनके ट्विटर हैंडल पर खबर लिखे जाने तक नीतीश कुमार को बधाई नहीं दी गई थी। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने तेजस्वी यादव के बाद सुबह तकरीबन 7 बजे शिविर नीतीश को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। संजय झा ने नीतीश कुमार को न्याय के साथ विकास और सुशासन का प्रतीक बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
जनता दल यूनाइटेड के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने सुबह 7:35 पर ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि नए बिहार के निर्माण में अपने जीवन को समर्पित करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी रहे सुशील कुमार मोदी ने खबर लिखे जाने तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई नहीं दी है जबकि आधी रात को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। आधुनिक बिहार के शिल्पकार और बिहार के मान सम्मान के लिए लड़ने वाले नीतीश कुमार को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। मांझी ने रात 12:01 पर अपना बधाई संदेश ट्वीट किया है।