ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

संगठन चुनाव का संकट टालने में जुटी RJD, तेजस्वी के आवास पर हुई समीक्षा बैठक

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की समीक्षा बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर हो रही है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन की अध्यक्षता में सभी जिलों के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की समीक्षा बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर हो रही है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन की अध्यक्षता में सभी जिलों के चुनाव प्रभारियों के साथ आज समीक्षा बैठक बुलाई गई है. राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह, रामचंद्र पूर्वे, भाई वीरेंद्र सहित पार्टी के कई नेता समीक्षा बैठक में मौजूद हैं.

यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बुलाई गई है. दरअसल सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी की तरफ से जिलों में बनाए गए क्रियाशील सदस्यों की सूची अब तक प्रदेश कार्यालय को नहीं मिल पाई है. इस सूची के बिना वोटर लिस्ट नहीं बनाई जा सकती लिहाजा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी थी और सभी जिलों के चुनाव प्रभारियों की बैठक बुलाई थी.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आरजेडी ने 80 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए हैं लेकिन उनमें से 50 लाख से ज्यादा सदस्यों की प्राप्ति रसीद की प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंच पाई है. इस मौजूदा संकट को देखते हुए आज तनवीर हसन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है.