ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

Bihar News : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, पति की मौत

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के हादसे लोगों की जान जा

Bihar News : तेज रफ़्तार  ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, पति की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के हादसे लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना के पालीगंज के चंढोस गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया है। इस हादसे में पति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बाबूनंद चौधरी के रूप में की गई है। 


जानकारी के अनुसार, पटना के पालीगंज के चंढोस गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया है। इस हादसे में पति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बाबूनंद चौधरी के रूप में की गई है। वहीं पत्नी उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज में चल रहा है। 


वहीं, इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल पालीगंज लाई। हालांकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि बाबूनंद बाइक से अपनी पत्नी के साथ आज सुबह तारीख पर दानापुर कोर्ट जा रहे थे। तभी चंढोस गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही बाबूनंद की मौत हो गई, तो वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। 


इधर, परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत गांव के ही दूसरे पक्ष के आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। क्योंकि सितंबर में गांव के ही कुछ लोगों से मारपीट हुई थी और उसी में केस चल रहा था। आज दोनों कोर्ट जा रहे थे। रॉन्ग साइड से ट्रैक्टर ने भाई-भाभी को टक्कर मारकर कुचल दिया है और फरार हो गया है।