1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Dec 27, 2020, 5:15:57 PM
- फ़ोटो
NAWADA : नवादा जिले में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. मामला अकबरपुर के रामदेव मोड़ का है जहां सड़क पार कर रहे युवक को एक तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद दिया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
मृतक की पहचान अकबरपुर थाना नानौरी गांव निवासी सुखदेव यादव के 22 वर्षीय बेटे सनोज यादव के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि सनोज रास्ता क्रॉस कर रहा था उसी दौरान एक तेज रफ़्तार वाहन ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गया.
वहीं मामले की सूचना अकबरपुर थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.