ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो: तीन बेटियों को जन्म देने पर महिला की हत्या, बेटा नहीं होने पर ससुराल वालों ने दी सजा-ए-मौत!

BEGUSARAI: इंसानियत को तार-तार करने वाली खबर बेगूसराय से सामने आई है, जहां तीन बेटियों को जन्म देने पर ससुराल वालों ने एक महिला को मौत की सजा दे दी। बेटे को जन्म नहीं देने पर ससुरा

अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो: तीन बेटियों को जन्म देने पर महिला की हत्या, बेटा नहीं होने पर ससुराल वालों ने दी सजा-ए-मौत!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: इंसानियत को तार-तार करने वाली खबर बेगूसराय से सामने आई है, जहां तीन बेटियों को जन्म देने पर ससुराल वालों ने एक महिला को मौत की सजा दे दी। बेटे को जन्म नहीं देने पर ससुराल वालों ने पीट-पीटकर महिला की जान ले ली और उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया स्थित नूरजमापुर नया टोला की है। 


जानकारी के मुताबिक, नूरजमापुर नया टोला निवासी अभिमन्यु यादव की शादी 7 साल पहले साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव निवासी ललिता देवी के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद ललिता ने एक के बाद एक तीन बेटियों को जन्म दिया। बेटे की आश लगाए ससुराल वाले हर बार बेटी के जन्म होने से काफी नाराज थे। इसको लेकर ससुराल वाले लगातार ललिता देवी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया करते थे। बेटे को जन्म नहीं देने के कारण ससुराल वाले ललिता के मायके वालों से उसके भरण-पोषण के लिए 50 हजार रुपए मांग रहे थे।


पैसों की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से ससुराल के लोग ललिता की पिटाई कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ललिता के मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और किसी तरह से समझौता कराया लेकिन इसी बीच ग्रामीणों ने ललिता के मायके वालों को जानकारी दी कि उसकी हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता