ब्रेकिंग
Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस

तांत्रिक के बहकावे में आकर पूरे परिवार का किया खात्मा, गोली मारकर 4 की हत्या के बाद खुद किया सुसाइड

DESK: तांत्रिक के चक्कर में एक शख्स ने पूरे परिवार का खात्मा कर दिया। परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तांत्रिक क

तांत्रिक के बहकावे में आकर पूरे परिवार का किया खात्मा, गोली मारकर 4 की हत्या के बाद खुद किया सुसाइड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तांत्रिक के चक्कर में एक शख्स ने पूरे परिवार का खात्मा कर दिया। परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तांत्रिक के कहने पर शराब कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस उस तांत्रिक की भी तलाश कर रही है जिसके कहने पर शराब कारोबारी ने अपनी पूरे परिवार का खात्मा कर दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है जहां भेलूपुर के भदैनी इलाके के रहने वाले शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने पूरे परिवार का खात्मा कर दिया। 


मृतकों की पहचान 42 वर्षीय पत्नी नीतू गुप्ता, 20 वर्षीय बेटा नवनेंद्र, 15 वर्षीय सुबेंद्र, 16 वर्षीया बेटी गौरांगी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इसी घर में इससे पहले भी 5 हत्याएं हो चुकी हैं। पिता, दो गार्ड, भाई और उसकी पत्नी की भी हत्या हो चुकी थी। पड़ोसियों की मानें तो हत्या में शराब कारोबारी जेल भी गया था। 


पड़ोसियों की माने तो तांत्रिक ने कारोबारी से कहा था कि उसकी पत्नी कारोबार में बाधा बन रही है। इस कारण वह दूसरी शादी के चक्कर में पड़ गया। अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। फिलहाल पुलिस उस तांत्रिक की तलाश में लगी है जिसके कहने पर शराब कारोबारी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।