ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन पर बिहार में मुकदमा, मामले पर इस दिन होगी सुनवाई

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने सीजेएम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन पर बिहार में मुकदमा, मामले पर इस दिन होगी सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने सीजेएम कोर्ट में स्टालिन के खिलाफ परिवाद दायर कराया है। इस मामले पर कोर्ट आगामी 18 मार्च को सुनवाई करेगी।


दरअसल, कटरा थाना क्षेत्र धनौर निवासी वेद प्रकाश ने विभिन्न धाराओं के तहत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया है। दायर परिवाद में यह आरोप लगाया गया है कि तमिलनाडु में रह रहे बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट की जा रही है और हत्या के बाद उनके शवों को भी गायब कर दिया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को उनका शव तक नहीं मिल रहा है।


इसके साथ ही परिवाद दायर करने वाले वेद प्रकाश ने बिहार सरकार और भारत सरकार से भी यह आग्रह किया है कि उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु में फंसे बिहारियों को वापस लाने की व्यवस्था की जाए। बता दें कि विभिन्न समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से तमिलनाडु में बिहारियों के साथ मारपीट और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि तमिलनाडु पुलिस ने पूरे मामले को झूठा और भ्रामक बताया है। बिहार सरकार ने एक स्पेशल टीम को जांच के लिए तमिलनाडु भेजा है।