ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

तमिल फिल्मों के स्टार विजयकांत का निधन, कोरोना की वजह से चेन्नई के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

DESK: तमिल फिल्म के एक्टर और DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का निधन से गया है। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उन्हें चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया

तमिल फिल्मों के स्टार विजयकांत का निधन, कोरोना की वजह से चेन्नई के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: तमिल फिल्म के एक्टर और DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का निधन से गया है। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उन्हें चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले 14 दिनों से वे वेंटिलेटर पर ही थे। जहां कोरोना की वजह से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 71 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में आज सुबह आखिरी सांस ली। उनके निधन से तमिल सिनेमा जगत और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी।


विजयकांत के निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के उनके फैंस की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गयी।  उनके निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्रीज के सितारों ने दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।


पीएम मोदी, कमल हसन और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने विजयकांत के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि विजयकांत के निधन से बेहद दुखी हूं। वे तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज कलाकार थे और राजनेता भी थे। वे एक करीबी दोस्त थे। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। 


वही सोनू सूद ने एक्स पर लिखा कि मेरी पहली फिल्म कालाजगर लीजेंड विजयकांत सर की तरफ से तोहफे में मिली थी। उन्हें मेरी एक फोटो मिली और अगले ही पल मैं उनके साथ शूटिंग कर रहा था। मेरा करियर उनकी देन है। आपको बहुत याद करूंगा सर, रेस्ट इन पीस कैप्टन.. 


वही साउथ के सुपर स्टार कमल हसन ने भी विजयकांत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मेरे प्रिय भाई विजयकांत के निधन की खबर से बहुत दुख पहुंचा है। एनपीडीए के फाउंडर और तमिल सिनेमा के एक यूनिक एक्टर और कैप्टन को सभी बहुत प्यार करते थे। उनके हर एक्शन में इंसानियत झलकती थी। विजयकांत के निधन से उनके फैंस काफी सदमें में हैं। वही साउथ इंडस्टीज में भी शोक की लहर देखी जा रही है। 


बता दें कि विजयकांत ने करीब 154 फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनायी थी। वे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे साथ में एक राजनेता भी थे। उन्होंने तमिलनाडु में डीएमडीके पार्टी की स्थापना की थी। 2011 से 2016 तक वे तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

टैग्स