Hindi News / news / तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Jul 02, 2021, 4:51:20 PM

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


मामला सीवान सदर प्रखण्ड के सरसर गांव के चंवर के पोखर का है. मृतका की पहचान सुरेंद्र बैठा के पुत्र 12 वर्षीय बेटे लक्की के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि लक्की अपने पूरे परिवार के साथ मामा के घर सरसर में शादी समारोह में शामिल होने 22 जून को ही आया था. 23 जून को उसके मामा सत्येंद्र राजा का तिलक था और 25 को शादी में वह खुशी-खुशी शामिल हुआ. लेकिन आज उसकी मौत हो जाने से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है. इधर लक्की की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.  


इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना के एएसआई नागेंद्र पासवान भी सदर अस्पताल में पहुंच गए और पंचनामा तैयार करने लगे. साथ ही मामले की तहकीकात में भी जुट गए है.