ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

टला बड़ा रेल हादसा : दो भाग में बंटी थी पटरी, लूप लाइन से गुजरी फरक्का एक्सप्रेस; ये है पूरी बात

PATNA : खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। यहां रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह दो भाग में पटरी टूट गई थी। ट्रैक फ्रैक्चर होने की जानकारी रेल कर्मचारियों को पहले ही मिल गई

टला बड़ा रेल हादसा : दो भाग में बंटी थी पटरी, लूप लाइन से गुजरी फरक्का एक्सप्रेस; ये है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। यहां रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह दो भाग में पटरी टूट गई थी। ट्रैक फ्रैक्चर होने की जानकारी रेल कर्मचारियों को पहले ही मिल गई थी। इस कारण फरक्का एक्सप्रेस को लूप लाइन से निकाल दिया गया। ट्रेन को मेन लाइन से नहीं निकाला गया था। इस कारण कोई परेशानी नहीं हुई। 


मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन मास्टर कार्यालय के ठीक सामने रेल पटरी टूटी थी। सुबह 4.05 बजे फरक्का एक्सप्रेस को लूप लाइन से निकाली गई। इससे पहले इंडिकेशन मिलने के बाद रेल कर्मियों ने जब देखा पटरी टूटी है तो महकमे में खलबली मच गई। घटना की सूचना तत्काल रेल मंडल दानापुर के कंट्रोल को दी गई।


वहीं, घटना के सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में फतुहा से पीडब्लूआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को ठीक किया गया। इस वजह से पीछे आ रही दो एक्सप्रेस ट्रेन को भी लूप लाइन से निकाला गया। हालांकि, इस दौरान सुबह में यहां रुकने वाली सभी एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित लाइन से ही गुजरी।


उधर, सुबह के समय लगातार कई ट्रेनों के होने की वजह से रेल प्रशासन द्वारा पटरी को कम से कम समय में ही परिचालन लायक बनाया गया। पटरी की मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन की स्पीड को नियंत्रित कर परिचालन को बहाल कराया गया है। इसके बाद अब सबकुछ समान्य हो गया है। रेल यात्री को अब कठनाई नहीं उठानी पड़ रही है।