ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, कल भेजा गया था सैंपल

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्य़ेन्द्र जैन को कोरोना हुआ है। दिल्ली के स्वास्थ्य़ मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्प

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्य़ेन्द्र जैन को कोरोना हुआ है। दिल्ली के स्वास्थ्य़ मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। कल ही उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।


सत्येंद्र जैन को मंगलवार को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है। हालांकि, मंगलवार को कोरोना के लिए हुई जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी इसके बाद दोबारा उनका टेस्ट कराया गया था।


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। बीते दिनों भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे। अब दोबारा जांच में स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव जाने के बाद कई नेताओं को क्वारनटीन करना पड़ेगा। 


वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना का टेस्ट हुआ था, उनकी भी तबीयत बिगड़ी थी और बुखार हो रहा था, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस बीच दिल्ली की आप विधायक आतिशी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 


टैग्स