1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Mar 08, 2021, 2:46:06 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां बाइक सवार 3 अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख के गहने लूट लिये और मौके से फरार हो गए। घटना परसौनी थाना क्षेत्र के बलहा गांव के पास हुई। बाइक सवार 3 हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सोने और चांदी के गहने लूट लिये।
रिगा थाना क्षेत्र रेवासी गांव के रहने वाले दीपक कुमार की परसौनी चौक पर आभूषण की दुकान है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी दीपक ने बताया कि रेवासी स्थित अपने घर से परसौनी जान के दौरान बलहा गांव के पास बाइक पर सवार 3 अपराधियो ने ओवरटेक कर कनपटी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की में रखे सोने चांदी के जेवरात लूट लिये जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बतायी जा रही है। दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।