ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

स्वामी अग्निवेश का निधन, तबीयत खराब होने बाद ICU में थे भर्ती

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उनको एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान ह

स्वामी अग्निवेश का निधन, तबीयत खराब होने बाद ICU में थे भर्ती
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उनको एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया. 

दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज के डॉक्टरों ने बताया कि अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ. उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका.वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और मल्टी ऑर्गन फेल्योर थे. वह मंगलवार से ही वेंटिलेटर पर थे. 

कौन हैं स्वामी अग्निवेश

 स्वामी अग्निवेश समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते थे. 1970 में अग्निवेश ने आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनाई थी. 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे. 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापनी की. 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था. लेकिन बाद में आंदोलन से अलग हट गए थे. स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था. वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे थे.