ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

मोदी बोले लालू-राबड़ी राज में हुआ पलायन, अब उनके वारिस निकाल रहे बेरोजगारी हटाओ यात्रा

PATNA: डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को लेकर सवाल उठाया है. मोदी ने कहा कि बिहार में जिनके राज में गरीबों को रोजी-रोटी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को लेकर सवाल उठाया है. मोदी ने कहा कि बिहार में जिनके राज में गरीबों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा अब उनके वारिस अब "बेरोजगारी हटाओ यात्रा" निकाल कर जनता को धोखा देना चाहते हैं. 

लालू गुनहगार के बदले बनते हैं पीड़ित

मोदी ने कहा कि चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को गुनहगार की बजाय पीड़ित साबित करने के लिए उनके साथ अन्याय होने की बात बार-बार कहते हैं, ताकि यह झूठ ही सच मालूम पड़ने लगे. मोदी ने कहा कि ये लोग संविधान बचाओ यात्रा की नौटंकी करते हैं, उन्हें इसी संविधान के दायरे में काम करने वाली न्यायपालिका और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है. क्या न्यायपालिका पर देश का भरोसा तोड़ना संविधान की रक्षा करना है? 

कांग्रेस ने गरीबों के लिए नहीं किया काम

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी "गरीबी हटाओ" का नारा देकर सत्ता पायी थी, लेकिन उसने गरीबी दूर करने वाले कोई काम नहीं किये. उसके राज में गैस कनेक्शन के लिए पैरवी करानी पड़ती थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बिना पैरवी-बिचौलिये के 9 करोड़ गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये. कांग्रेस अमीरों को फोन कॉल पर करोड़ों रुपये का कर्ज बांट कर बैंकों को खोखला करती रही, जबकि हमारी सरकार ने 38 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुलवाएं.

टैग्स