ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

जब मिनिस्टर फ़ॉर वेटिंग बन गए सुशील मोदी, तेजप्रताप बोले.. नयका कुर्ता-पायजामा संभाल कर रखिये

PATNA : मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के पहले तक के बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के नाम की चर्चा खूब हो रही थी। कयास लगाए जा रहे थे कि सुशील कुमार मोद

जब मिनिस्टर फ़ॉर वेटिंग बन गए सुशील मोदी, तेजप्रताप बोले.. नयका कुर्ता-पायजामा संभाल कर रखिये
Editor
2 मिनट

PATNA : मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के पहले तक के बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के नाम की चर्चा खूब हो रही थी। कयास लगाए जा रहे थे कि सुशील कुमार मोदी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राष्ट्रपति भवन में जब 43 मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया तो सुशील कुमार मोदी उसमें शामिल नहीं थे। अब सुशील कुमार मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने तंज कसा है। 


तेज प्रताप यादव ने सुशील कुमार मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं, सुशील मोदी जी के लिए ढेर सारी सांत्वनाऐं। छोटका मोदी जी, नया कुर्ता-पजामा जो सिलवाए हैं उसको संभाल कर रखिए.. जल्द तेजस्वी यादव का शपथ ग्रहण होने वाला है। वहां दर्शक दीर्घा में एक कुर्सी आपके लिए रिजर्व रखा जाएगा। 


दरअसल सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब मौका तेज प्रताप यादव के हाथ लगा तो उन्होंने भी बदला पूरा कर लिया। सुशील कुमार मोदी पर जबरदस्त तंज कसा और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने पर पहले से आहत सुशील मोदी के ऊपर हमला बोला।

टैग्स