ब्रेकिंग
बिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

सुशील मोदी का नीतीश पर हमला, कहा- गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं नीतीश

PATNA : नीतीश कुमार के खिलाफ बीजेपी लगातार हमला बोल रही है। पार्टी के सांसद सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बीजेपी से

सुशील मोदी का नीतीश पर हमला, कहा- गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं नीतीश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार के खिलाफ बीजेपी लगातार हमला बोल रही है। पार्टी के सांसद सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बीजेपी से हाथ मिलकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी थी और अब वे मुक्त महसूस कर रहे हैं। 2013 में जब आपने बीजेपी से गठबंधन तोड़ा तो कहा था मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन संघ और बीजेपी से हाथ नहीं मिलाउंगा। लेकिन 3 साल बाद आपने फिर भी बीजेपी से समझौता कर लिया था। वहीं आरजेडी के बारे में भी आपने यही कहा था और आप वहां भी चले गए। 




सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ये भी कहा था कि जिन आरजेडी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, उन्हें मेरी अंतरात्मा स्वीकार नहीं करती है। जिन पर बेनाप संपत्ति का आरोप लग रहा है उनके साथ मैं सरकार नहीं बना सकता। मैं आरजेडी के साथ कभी नहीं जाऊंगा, लेकिन देखिये आपने आरजेडी से भी हाथ मिला लिया। 




पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार सभी राज्यों के विपक्षी पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने में लगे हुए हैं। इस मिशन में के. सी आर, ममता बनर्जी और शरद पवार तो पहले ही फेल हो गए। 


टैग्स