ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bajpatti CO Arrest: सीतामढ़ी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपट्टी के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप...

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bajpatti CO Arrest: सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (CO) प्रभात कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था. तय योजना के तहत जैसे ही सीओ प्रभात कुमार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम सीओ प्रभात कुमार को बाजपट्टी थाने ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.


हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रिश्वत की राशि कितनी थी और किस कार्य के बदले इसकी मांग की गई थी. निगरानी विभाग की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.


इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा. निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा.
सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट