ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, रिया चक्रवर्ती से होगी पूछताछ

MUMBAI : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हो गया है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत दम घुटने से हुई है. रिपोर्ट में जहर या कोई अन्य

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUMBAI  : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हो गया है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत दम घुटने से हुई है. रिपोर्ट में जहर या कोई अन्य कोई कारण की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी.

मुंबई के कूपर अस्पताल की ओर से सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम का एडवांस सर्टिफिकेट दे दिया गया है. अस्पताल के रिपोर्ट के  मुताबिक, एक्टर की मौत हैंगिंग से दम घुटकर हुई है.  

वहीं मुंबई पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. 6 लोगों का बयान दर्ज कराया गया है. वहीं सुशांत सिंह राजपूत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती  भी लॉकडाउन के बीच उनके साथ ही रह रही थीं. ऐसे में मुंबई पुलिस अब एक्ट्रेस से पूछताछ करने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार  मुंबई पुलिस जल्द ही रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कराएगी. पुलिस रिया से दोनों के रिश्तों के बारे में भी पूछताछ कर सकती है.