ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सुशांत के डॉक्टर ने खोले कई राज़, अंकिता को करते थे मिस, रिया से झगड़े का बताया था कारण

DESK : सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में पुलिस जुटी हुई है. उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ हो रही है. बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और वो डॉक्टर के

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में पुलिस जुटी हुई है. उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ हो रही है. बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और वो डॉक्टर के संपर्क में थे.इसी क्रम में पुलिस ने सुशांत के साइकियाट्रिस्ट  से भी पूछताछ की. इस दौरान डॉक्टर ने पुलिस को कई राज बताएं हैं. 


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत एक साल से डिप्रेशन के में थे और पिछले 6 महीने से साइकियाट्रिस्ट के संपर्क में थे. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को बहुत मिस करते थे. अंकिता से ब्रेकअप के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक था, लेकिन उसके बाद उनकी लव लाइफ ठीक नहीं रही. अंकिता के बाद कृति सेनन उनकी जिंदगी में आईं, लेकिन ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका. 

सुशांत ने अपने डॉक्टर को बताया था कि उन्हें रात को नींद नहीं आती थी, अजीब-अजीब ख्‍याल आते थे. कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि अंकिता से ज्यादा उन्हें कोई पसंद नहीं करता. डॉक्टर ने बताया कि सुशांत बायपोलर थे, यानि वो एक चीज को अलग-अलग तरीके से सोचते थे.

इसके साथ ही सुशांत ने रिया के बारे में डॉक्टर को बताया था. उन्होंने बताया कि सुशांत ने बताया था कि वे एक करीबी दोस्त के माध्यम से रिया से मिले थे. कुछ दिन बाद दोनों साथ रहने लगे. रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने रिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था तो रिया उनसें झगड़ा करने लगीं थी और पोस्ट हटाने को मजबूर कर दिया था. जिसके बाद एक्टर ने वो पोस्ट डिलिट कर दिया था.

सुशांत के साइकियाट्रिस्ट ने पुलिस को बताया कि वे अंकिता को बहुत मिस करते थे और उन्हें उनकी बहुत याद आती थी. वे अंकिता से काफी अटैच्ड थे और वे इतने दिनों में समझ गए थे कि अंकिता से ब्रेकअप के बाद उन्होंने गलती कर दी है. सुशांत अपने साइकियाट्रिस्ट से 3 बार मिले थे और लॉकडाउन से पहले भी डॉक्टर से मिलने वाले थे लेकिन लॉकडाउन होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई.