Life Style: नहीं लेते हैं पूरी नींद तो हो जाइए अलर्ट, हो सकती है यह बड़ी परेशानी ICC T20 Ranking Bowler : वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज, कुलदीप को भी मिला फायदा Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप SVU RAID : विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी रवि कुमार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Sharadiya Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त; जानिए पर्व से जुड़ी खास बातें Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण
1st Bihar Published by: Updated Wed, 29 Jul 2020 06:18:54 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवारवालों की तरफ से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नए सिरे से निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी हैरत वाली है। सुशांत सिंह राजपूत एक बिहारी कलाकार थे और उनके साथ मुंबई में जो कुछ हुआ इस मामले का सच सामने आना चाहिए। नेता पप्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले पर नीतीश जी को उन्होंने चिठ्ठी लिखी थी लेकिन आज तक जवाब नहीं मिला।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों को न्याय मिले इसके लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में खुद हस्तक्षेप करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करनी चाहिए। अगर बिहार सरकार महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाए तो इस मामले की सीबीआई जांच हो सकती है। मुख्यमंत्री को इस मामले में पहल करनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि उन्होंने शेखर सुमन के साथ मिलकर इस मामले पर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष की शुरुआत की थी। राजगीर में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखने की भी मांग रखी लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। एक बिहारी होने के नाते मुझे इस बात का दर्द है कि सुशांत सिंह के साथ बॉलीवुड में आखिर क्यों बुरा हुआ। तेजस्वी ने कहा कि मैं बॉलीवुड को नहीं जानता लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने किन परिस्थितियों में जीवन त्याग दिया इसकी सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए।