1st Bihar Published by: Updated Nov 15, 2019, 8:50:58 PM
- फ़ोटो
DELHI: देश की अर्थव्यवस्था पर रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का अनोखा बयान आया है. अंगड़ी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ठीक है. तभी तो देश में रोज खूब शादियां हो रही है. ट्रेन से लेकर प्लेन तक भर-भरकर उड़ रहे हैं. यह सब देश की सही अर्थव्यवस्था की निशानी है.
यह बयान अंगड़ी ने लुधियाना से हावड़ा के बीच मालगाड़ियों के बन रहे विशेष कॉरिडोर के टुंडला-खुर्जा सेक्शन के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. यह लाइन दिसंबर 2021 तक चालू हो जाएगी.
हर तीन साल पर आती है ये स्थिति
अंगड़ी ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश विपक्ष कर रहा है. यह विपक्ष की सोची समझी चाल है. हर तीन साल पर देश की अर्यव्यवस्था की चाल कम और फिर तेज रफ्तार पकड़ती है. यह सब चक्र होता है जो चलते रहता है. बता दें कि इससे पहले भी रविशंकर प्रसाद ने भी 12 अक्टूबर को कहा था कि 2 अक्टूबर को रिलीज हुई तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई की है. अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है. विरोध के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था.