ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में अबतक 9 नक्सली ढेर

DESK: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोध अभियान के दौरान नक्सलियों ने हमला बोल दिया। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब देते हु

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में अबतक 9 नक्सली ढेर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोध अभियान के दौरान नक्सलियों ने हमला बोल दिया। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया है। अभी भी दोनों तरफ से रूक रूककर गोलीबारी हो रही है।


जानकारी के मुताबिक, जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुबह से ही दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। सुरक्षा बलों ने 9 नक्सलियों के शव को जंगल से बरामद कर लिया है। मारे गए नक्सलियों में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं।


सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर, एक रायफल और एक बंदूक को बरामद किया है। सुबह से चल रही मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।