ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का मामला, कोर्ट ने भंसाली प्रोडक्शन को नाम बदलने का सुझाव दिया

DESK : फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का मुद्दा फिल्म के रिलीज होने से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भंसाली प्रोडक्शन को फिल्म का नाम बदलने का सुझ

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का मामला, कोर्ट ने भंसाली प्रोडक्शन को नाम बदलने का सुझाव दिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का मुद्दा फिल्म के रिलीज होने से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भंसाली प्रोडक्शन को फिल्म का नाम बदलने का सुझाव दे दिया है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने वाली है।


जस्टिस इंदिरा बनर्जी की पीठ ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली को सुझाव दिया है कि क्या इस फिल्म का नाम बदला जा सकता है?  निर्माता संजय लीला भंसाली के वकील सिद्धार्थ दवे ने कहा है कि वो इसके लिए निर्देश लेंगे, जिसके बाद बाद मामले की सुनवाई गुरुवार को टाल दिया गया।


दरअसल, साल भर से भी ज्यादा समय से यह फिल्म रिलीज का इंतजार कर रही है। इसी शुक्रवार को फिल्म रिलीज होनी है। याचिकाकर्ता गंगुबाई के दत्तक पुत्र बाबूजी रावजी शाह ने इस फिल्म के नाम सहित अन्य बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए फिल्म की रिलीज रोकने की गुहार लगाई है।


गंगूभाई के दत्तक पुत्र बाबूजी रावजी शाह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म के निर्माता, नायिका और उपन्यास कथा 'द माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे' के लेखक के खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल कर आपत्ति दर्ज कराई थी। बाबूजी रावजी शाह ने अपराधिक और मानहानि के मुकदमे भी दर्ज करा रखे हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले साल याचिका खारिज कर दी तो बाबूजी रावजी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

टैग्स