ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट-मंदिर-रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा गया धमकीभरा वाइस मैसेज

DESK: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। जहां मथुरा समेत कई बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वही इलाहाबाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली-प्रयागराज स्टेशन को भ

सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट-मंदिर-रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा गया धमकीभरा वाइस मैसेज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। जहां मथुरा समेत कई बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वही इलाहाबाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली-प्रयागराज स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वादी आशुतोष पांडेय के व्हाट्सएप पर धमकीभरा वाइस मैसेज भेजा गया है। 


वाइस मैसेज को सुनते ही आशुतोष पांडेय हैरान रह गये। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना प्रयागराज पुलिस को दी। जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया और पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जाने लगा। जिस नंबर से वाइस मैसेज भेजा गया है उस मोबाइल नंबर 923161832314 की जांच की जा रही है।


बता दें कि इससे पहले भी आशुतोष पांडेय को इस तरह की धमकियां आ चुकी है। जिसके बाद उन्होंने थाने में केस भी दर्ज कराया था। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इधर एक बार फिर उनके मोबाइल पर धमकीभरा वाइस मैसेज आया है। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। इस बार इलाहाबाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, मथुरा समेत कई मंदिरों, प्रयागराज और दिल्ली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।