ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

छेका में पिस्टल निकाल कर हीरो बन रहा था शख्स, शादी से पहले पहुंचा जेल

SUPAUL : शादी या किसी अन्य कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करना सख्त मनाही है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां पुलिस ने

छेका में पिस्टल निकाल कर हीरो बन रहा था शख्स, शादी से पहले पहुंचा जेल
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : शादी या किसी अन्य कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करना सख्त मनाही है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो छेका में पिस्टल निकाल कर हीरो बन रहा था. पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके की है, जहां छेका समारोह में हथियार लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया. लोगों ने उसे खुद ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज क्षेत्र कुशहा वार्ड नंबर 14 के रहने वाले कपिलदेव यादव के छेका का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में राघोपुर थाना क्षेत्र के नरहा गांव का रहने वाला नित्यानंद कुमार उर्फ़ अर्जुन कुमार यादव भी पहुंचा. 


छेका के कार्यक्रम नित्यानंद कुमार पिस्टल निकाल कर लहराने लगा. लोगों ने इसका काफी विरोध किया. जब नित्यानंद नहीं माना तो लोगों ने उसे पकड़ कर इसकी सूचना त्रिवेणीगंज पुलिस को दे दी. घटना की सूचना मिलते ही थानेदार संदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने शख्स को गिरफ्तार कर लिया.


त्रिवेणीगंज SDPO गणपति ठाकुर ने बताया कि रात में थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि ग्राम कुशहा में राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास गांव से कुछ लोग छेका में आए हुए हैं औऱ हथियार लहरा रहे हैं, जिसके बाद थानाध्यक्ष वहाँ पहुँचे तो स्थानीय ग्रामीणों ने एक पिस्तौल और एक गोली के साथ एक युवक को थानाध्यक्ष के हवाले कर दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता