1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2020, 11:18:40 AM
- फ़ोटो
SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है. यहां पर महिला जवान को गोली लग गई है. यह घटना राइफल साफ करने के दौरान हुआ है. यह घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज की है.
खुद कर रही थी राइफल साफ
घटना के बारे में जो अब तक जानकारी मिली उसके अनुसार महिला जवान खुद राइफल साफ कर रही थी, इस दौरान ही गोली चल गई. गोली महिला जवान के आरपार हो गई. महिला जवान को गंभीर स्थिति में सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
अफरातफरी का माहौल
महिला जवान के बारे में बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज में पदस्थापित है और सुबह में राइफल साफ कर रही थी. जब इस दौरान फायरिंग हुई तो अफरातफरी का माहौल हो गया. तुरंत जवान महिला सिपाही के पास पहुंचे तो देखा की वह गोली लगने के बाद जमीन पर गिरी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.