ब्रेकिंग न्यूज़

समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!

सुपौल में जुगाड़ से चलता है एम्बुलेंस, स्टार्ट करने के लिए परिजन लगाते हैं धक्का

1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Thu, 01 Jul 2021 01:56:00 PM IST

सुपौल में जुगाड़ से चलता है एम्बुलेंस, स्टार्ट करने के लिए परिजन लगाते हैं धक्का

SUPAUL: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का दावा सरकार हमेशा करती है। इसके लिए निर्देश भी जारी किए जाते रहे हैं। बावजूद इसमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो रहा है। इस पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। हम बात कर रहे है सुपौल के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल की। जहां 6 महीने से एम्बुलेंस खराब है। जुगाड़ टेक्नोलॉजी के जरिए एम्बुलेंस को चलाया जा रहा है। एम्बुलेंस स्टार्ट करने के लिए परिजन धक्का लगाते नजर आते हैं। 

  

बिहार के सुपौल में स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवा जुगाड़ के सहारे चल रही है। मरीजों की जिंदगी और मौत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 6 महीने में 3 बार पत्र लिखे जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है। परिजनों द्वारा एम्बुलेंस को धक्का दिए जाने की यह तस्वीर निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल की है। जहां छह महीने से एम्बुलेंस खराब पड़ा हुआ है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। जब कभी भी मरीज को एम्बुलेंस से ले जाना होता है तब इसे स्टार्ट करने के लिए परिजनों को धक्के लगाने पड़ते हैं। आप सोचिए यदि मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाए और इमरजेंसी के वक्त मरीज के साथ कोई ना हो तब इसे स्टार्ट करने में कितनी परेशानी होगी। 



दरअसल मरौना प्रखंड के रसुआर गांव निवासी प्रमोद ठाकुर की पत्नी कौशिला देवी को प्रसव के लिए अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया। लिहाजा परिजनों की मदद से महिला को एम्बुलेंस में बिठाया गया लेकिन एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हो रही थी। जिसके बाद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने परिजनों और अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों को एम्बुलेंस में धक्का देने के लिए आवाज दी। इसके बाद परिजन समेत अन्य लोगों ने मिलकर एम्बुलेंस को धक्का दिया तब जाकर गाड़ी स्टार्ट हुई। लगभग आधा घंटे तक मशक्कत के बाद  महिला को लेकर एम्बुलेंस रवाना हुई।


इस दौरान महिला एम्बुलेंस में ही तड़पती रही। एम्बुलेंस चालक सूरज कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस काफी दिनों से खराब है। इस दौरान  3 बार विभाग को पत्र लिखा गया है। जिसके बाद आश्वासन यह मिला कि इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। लेकिन आज तक पहल नहीं की गयी। आए दिन इमरजेंसी के समय स्टार्टिंग प्रॉब्लम के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ती है। 


एम्बुलेंस मामले पर प्रभारी सिविल सर्जन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में विभाग को पत्र लिखा गया है। जिसमें एम्बुलेंस को ठीक करने या बदलने की बात कही गयी है। सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।