ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सुपौल में दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, अपराधियों ने कर दी युवक की हत्या

SUPAUL : सुपौल जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति के सीने में गोली मार दी है. गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना

 सुपौल में दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, अपराधियों ने कर दी युवक की हत्या
First Bihar
3 मिनट


SUPAUL : सुपौल जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति के सीने में गोली मार दी है. गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आधार कार्ड की मदद से मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, राघोपुर हुलास मार्ग के गद्दी गांव से पहले पुलिया के पास कुछ अपराधियों ने एक व्यक्ति के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में वह व्यक्ति वहीं पड़ा रहा। थोड़ी देर बाद एक ऑटो चालक की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी तो उसने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल में मौजूद डॉक्टर दीप नारायण ने बताया कि गोली मृतक के जेब में रखे मोबाइल को भेदते हुए सीने में लगी है। फ़िलहाल मृतक के शव को राघोपुर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है. इधर अपराधियों ने इसकी हत्या किस वजह से की है, इस मामले की जांच की जा रही है।



मृतक अजय रेडियेन्स कंपनी में काम करता था। कुरियर कंपनी और प्राइवेट बैंक से रुपये कलेक्शन कर राधानगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में पैसे जमा करता था। 9 लाख 454 रुपये कलेक्शन कर वह आज भी बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था तभी राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी चौक के पास अपराधियों ने सीने में गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद त्रिवेणीगंज के गोनहा निवासी छेदी यादव के बेटे अजय कुमार की मौत सिमराही रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता