ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सुपौल में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने बिजनेसमैन के बेटे को भूना, ताबड़तोड़ 4 लोगों को मारी गोली

SUPAUL : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सुपौल जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जिले की पुलिस क्राइम को रोकने में विफल साबित हो रही है. त

सुपौल में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने बिजनेसमैन के बेटे को भूना, ताबड़तोड़ 4 लोगों को मारी गोली
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सुपौल जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जिले की पुलिस क्राइम को रोकने में विफल साबित हो रही है. ताजा मामला जिले के पिपरा थाना इलाके की है, जहां बीच बाजार में बेखौफ बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है. इस घटना में एक बिजनेसमैन के बेटे की मौत हो गई है. घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग होने की बात सामने आ रही है.


वारदात सुपौल जिले के पिपरा थाना इलाके की है, जहां महेशपुर में किराना व्यवसायी शंभू चौधरी के दुकान पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. गोलीबारी की इस बड़ी वारदायत में 4 लोगों को गोली लगी है. व्यवसायी शंभू चौधरी के बेटे की मौत हो गई है. गोली लगने से अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आनन-फानन में सबको इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.


सरेआम बाजार में ईद बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले हैं. अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना सुपौल पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती बनी हुई है. पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पिपरा थाना की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि 3 बाइक पर सवार 6 अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


इस घटना में मरने वाले शख्स की पहचान गोविंद कुमार (35) के रूप में की गई है, जो कि शंभू चौधरी का बेटा बताया जा रहा है. इनके दूसरे बेटे गौतम कुमार के सिर में गोली लगने की बात सामने आ रही है. शंभू चौधरी खुद भी घायल हैं. उनके स्टाफ श्याम मंडल को भी गोली लगी है. पिपरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को सुपौल सदर अस्पताल के रेफर कर दिया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता