ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

सुधाकर सिंह प्रकरण पर बोले तेजस्वी, कहा.. मीडिया दे रही अलग एंगल, कोई नाराजगी नहीं है

PATNA : कृषि मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने कहा है कि मीडिया के लोग इस मामले को अलग एंगल देने की कोशिश

सुधाकर सिंह प्रकरण पर बोले तेजस्वी, कहा.. मीडिया दे रही अलग एंगल, कोई नाराजगी नहीं है
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA : कृषि मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने कहा है कि मीडिया के लोग इस मामले को अलग एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं। किसी को कोई नाराजगी नहीं है और जो जिम्मेवारी मिली है उसे सभी लोग ईमानदारी पूर्वक निभा रहे हैं। वहीं इस दौरान तेजस्वी ने बेगूसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी के आरोपों पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि अगर बीजेपी शासित राज्यों में अपराध हो रहे हैं तो क्या वहां के मुख्यमंत्री अपराध कर रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बात रख दी है लेकिन कुछ लोग उसे गलत दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया है वह काफी दुखद है। मामले में पुलिस अपना काम कर रही है और कुछ लोग अगर सीएम के बयान को अलग दिशा में ले जा रहे हैं तो यह गलत बात है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी का सिर्फ और सिर्फ एक ही काम है समाज को तोड़ना और उसमें जहर बोना। आने वाले समय में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद इतना काम हो रहा है, युवाओं को नौकरी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर हर विभाग में तेजी से विकास के काम हो रहे है, यह बीजेपी को दिखाई नहीं दे रहा है। बीजेपी के लोग जब सरकार में रहते हैं तो उन्हें जंगलराज नहीं दिखता है और सरकार से बाहर होते ही बिहार में जगलराज वापस आ जाता है। तेजस्वी ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार है, वहां अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है तो क्या यूपी में रामराज है। बीजेपी के पास दूसरा कोई मुद्दा नहीं है वही पुराना राग अलापते रहते हैं। 


तेजस्वी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान की निंदा कि जिसमें उन्होंने कहा था कि बेगूसराय की घटना को नीतीश कुमार ने अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को इस तरह के बयान से बचना चाहिए। एक केंद्रीय मंत्री रहते हुए अगर वे इस तरह का बयान दे रहे हैं तो वह एकदम गलत है। तेजस्वी ने कहा कि अगर बीजेपी शासित राज्यों में अपराध हो रहे हैं तो क्या वहां के मुख्यमंत्री अपराध करा रहे हैं, सब गलत बात है।


वहीं सुधाकर सिंह प्रकरण पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जो कमियां हैं उसे दूर कर लिया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इतना काम हुआ है और आगे भी होगा। इसमें किसी तरह के कंफ्यूजन वाली बात ही नहीं है। किसी को कोई नाराजगी नहीं है। सभी के कंधे पर जिम्मेवारी है और उस जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निभाना है। इस मामले को मीडिया अलग एंगल देना चाह रही है, ऐसी कोई बात नहीं है।