ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

सुबह-सुबह कांप उठी धरती, इन जगहों पर आया भूकंप, भागने लगे लोग

DESK : भारत में आज यानी शुक्रवार को सुबह-सुबह धरती कांपी है। भारत के सिक्किम में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सिक्कम में सुबह 6 बज

सुबह-सुबह कांप उठी धरती, इन जगहों पर आया भूकंप, भागने लगे लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भारत में आज यानी शुक्रवार को सुबह-सुबह धरती कांपी है। भारत के सिक्किम में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सिक्कम में सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर सोरेंग में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। फिलहाल, इस भूकंप में किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


मिली जानकारी के मुताबिक , सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 06:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 बताया गया है। यह झटके न सिर्फ सिक्किम बल्कि किशनगंज, सिलीगुड़ी में भी महसूस किए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने भूकंप के झटके को अच्छे से महसूस किया। उनके घर की चीजें हिलने लगीं। भूकंप के झटके महसूस होते ही वे घरों से बाहर की ओर भागने लगे और लोग सड़कों पर आ गए।कुछ लोगों की नींद ही भूकंप के झटके से खुली। फिलहाल, अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।


इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटकों से जापान हिल गया था। जापान के दक्षिणी तट पर बृहस्पतिवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये गये जिससे तीन लोग घायल हो गये।भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी. स्थानीय निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया गया।