Hindi News / news / पटना में जल जमाव की राज्य सरकार कराएगी जांच, दोषियों के खिलाफ होगी...

पटना में जल जमाव की राज्य सरकार कराएगी जांच, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2019, 7:04:38 PM

पटना में जल जमाव की राज्य सरकार कराएगी जांच, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

- फ़ोटो

PATNA: राज्य सरकार पटना में हुए जल जमाव के कारणों की जांच कराएगी. बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया है कि सरकार जल जमाव के कारणों की जांच कराकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

बता दें कि पटना में जल जमाव को लेकर एनडीए सरकार की सहयोगी बीजेपी ने भी जांच कराने की मांग की है साथ ही इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गुरुवार को एक बार फिर सीएम से इस मामले में जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

बता दें कि इस भीषण जल जमाव के लिए बीजेपी अधिकारियों की लापरवाही को इसका जिम्मेदार बता रही है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग कर रही है.