ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुकेश सहनी, महादेव से की बिहारवासियों की खुशहाली की कामना

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने महादेव से राज्यवास

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुकेश सहनी, महादेव से की बिहारवासियों की खुशहाली की कामना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने महादेव से राज्यवासियों की उन्नति और खुशहाली की कामना की।


सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां राज डीहजीवर पंचायत में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इस यज्ञ में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि सद्कर्म, परोपकार और दूसरों की मदद करना ही असली इंसानियत है। श्रीमद्भागवत कथा भी मनुष्य को यही सीख देती है। हम चाहे किसी भी जाति या धर्म के हो लेकिन हमारे लिए सबसे पहले इंसान और इंसानियत है।


अपने संबोधन में मुकेश सहनी ने कहा कि आज के दौर में जहां हर किसी की एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा लगी हुई है। लोग दूसरों के लिए भी वक्त नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे आयोजन से लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका भी मिलता है। ऐसे आयोजनों से मन में सात्विक विचार भी आते हैं। दूसरों की मदद करने की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। मुकेश सहनी ने महादेव से बिहारवासियों की खुशहाली की भी कामना की।

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुकेश सहनी, महादेव से की बिहारवासियों की खुशहाली की कामना


श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुकेश सहनी, महादेव से की बिहारवासियों की खुशहाली की कामना

टैग्स