ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

श्रीलंका के बाद इराक में भी राजनीतिक संकट गहराया, सैकड़ों लोगों ने संसद पर कब्जा जमाया

DESK : श्रीलंका के बाद अब इराक में में राजनीतिक संकट गहराने लगा है। बुधवार को बगदाद में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारी इलाकी शिया लीडर मुक्

श्रीलंका के बाद इराक में भी राजनीतिक संकट गहराया, सैकड़ों लोगों ने संसद पर कब्जा जमाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : श्रीलंका के बाद अब इराक में में राजनीतिक संकट गहराने लगा है। बुधवार को बगदाद में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारी इलाकी शिया लीडर मुक्तदा अल सदर के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व मंत्री मो.शिया अल-सुदानी की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पहले तो बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले जोन और सरकारी भवनों में प्रवेश किया, इसके बाद संसद पर कब्जा जमा लिया।


ईरान समर्थित राजनीतिक दलों की ओर से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार का चयन किए जाने के विरोध में सैकड़ों इराकी प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए संसद में घुस गए थे। प्रदर्शनकारी इराकी झंडे लेकर संसद में उस वक्त घुसे जब वहां केवल सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। संसद पर जब्जा जमाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने यहां जमकर मस्ती की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाने गाए और जमकर डांस किया।


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे लेकिन सुरक्षा को धत्ता बताते हुए सैकड़ों लोग संसद में घुस गए। बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में मुक्तादा अल सदर गुट सबसे बड़े संसदीय गुट के रूप में सामने आया था लेकिन वह बहुमत से दूर था। जिसके कारण 9 महीने के बाद भी देश में नई सरकार के गठन को लेकर असमंजस की स्थिति है।

टैग्स