ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत

Nepal Bus Accident: नेपाल के गोरखा जिले में मनकामना मंदिर से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की माइक्रोबस खाई में गिर गई, हादसे में 7 लोगों की मौत और 7 अन्य घायल हो गए।

Nepal Bus Accident
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Nepal Bus Accident: नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु मनकामना मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।


पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं को ले जा रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस साहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कंतार क्षेत्र में अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।


गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि दुर्घटना में घायल सात श्रद्धालुओं को इलाज के लिए चितवन जिले के भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।


स्थानीय प्रशासन के अनुसार माइक्रोबस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि माइक्रोबस मनकामना मंदिर से पश्चिम दिशा में तनहूं जिले के अनबुखैरेनी क्षेत्र की ओर जा रही थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालु किस स्थान की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है कि पहाड़ी सड़क के एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। 


गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2024 में भी अनबुखैरेनी क्षेत्र में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। नेपाल में पिछले कुछ वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। नेपाल ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, एक दशक पहले देश में 4,999 सड़क हादसे दर्ज किए गए थे, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 7,669 तक पहुंच गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता