Asia Cup 2025: बिहार आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम, बुक हुए राजगीर के सारे होटल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम IAS in Bihar: बिहारियों में IAS बनने का क्यों होता है जुनून? जानिए... इसके पीछे का ऐतिहासिक कारण Shubman Gill: सचिन से लेकर विराट तक.. टूटा सबका कीर्तिमान, 269 रनों की पारी खेल गिल ने बनाए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड Bihar Rain Alert: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफ़ान को लेकर IMD की विशेष चेतावनी जारी BIHAR: सीतामढ़ी में इंटर छात्र को सिर में गोली, हालत नाजुक, आपसी विवाद में चली गोली BIHAR: आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान पूर्व मुखिया ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली Bihar News: बिहार को जल्द मिलेगा चौथा एयरपोर्ट, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारी Bihar News: पटना को एक नई स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, राज्यपाल ने मौर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन Bihar Crime News: लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली अरेस्ट, पुलिस और बिहार STF का एक्शन Bihar Crime News: लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली अरेस्ट, पुलिस और बिहार STF का एक्शन
1st Bihar Published by: Updated Fri, 26 Aug 2022 11:22:34 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा में नए स्पीकर के निर्वाचन के बाद सभी दलों ने अवध बिहारी चौधरी को बधाई दी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पीकर के निर्वाचन और उनके आसन ग्रहण करने के बाद सबसे पहले उन को सदन में बधाई दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अध्यक्ष सभी सदस्यों के होते हैं वह केवल सत्ता पक्ष के नहीं होते विपक्ष का ख्याल रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन लोकतंत्र की खूबसूरती को बयां करता है। इस मामले में अध्यक्ष को भी विपक्ष का साथ मिला यह एक अच्छा मैसेज है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो बातें पीछे छूट गई हम उसकी चर्चा नहीं करते हैं।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस स्पीकर के पद की गरिमा को बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। डॉ राजेंद्र प्रसाद जो देश के पहले राष्ट्रपति थे। उनकी धरती से आने वाले अवध बिहारी चौधरी को बधाई देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपके ऊपर लोकतंत्र को बचाए रखने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।