ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनू सूद से रोजाना लोग करते हैं मदद की अपील, लेकिन किस बात पर एक्टर को मंगनी पड़ी माफ़ी

DESK : लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपने तरफ से पहल करते हुए मजदूरों और असहाय लोगों को उनके घर पहुचने में मदद की थी. वो मदद का सिलसिला आज तक किसी न किसी रूप में जारी है. उनके इ

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपने तरफ से पहल करते हुए मजदूरों और असहाय लोगों को उनके घर पहुचने में मदद की थी. वो मदद का सिलसिला आज तक किसी न किसी रूप में जारी है. उनके इस नेक काम के लिए प्रवासी मजदूरों ने घर लौटने के बाद तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. इसके लिए किसी ने अपनी दुकान का नाम सोनू के नाम पर रखा तो किसी ने उनके नाम की टैटू करवा ली. तो कुछ ने तो उन्हें अपने घर के मंदिर में स्थान दे दी.

जब ले लोग जीवन जीने की कठिनाई का सामना कर रहे थे तो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इनके लिए मसीहा बनकर सामने आये. अभी भी वो इस सफर पर लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. पर आज सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक आंकड़ा शेयर किया है. साथ ही उन्‍होंने लोगों से माफी भी मांगी है. ये आकड़ा सोशल मीडिया पर उनसे मदद मागने वाले लोगों का है. जिसे जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे. 


उन्‍होंने लिखा,' 1137 मेल, 19000 फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टा मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज. ये आज के हेल्प मैसेज हैं. एवरेज आंकडे़ देखे तो करीब इतनी रिक्वेस्ट मुझे रोज मदद के आते हैं. एक इंसान होने के तौर पर ये असंभव है कि आप हर किसी तक पहुंच पायें. लेकिन फिर भी मैं अपनी पूरी कोशिश करता हूं. मुझे माफ करें अगर मैं आपके मैसेज का जवाब नहीं दे पाया हूं तो.'



इस पोस्ट के जरिए उन्होंने उन लोगों से माफ़ी भी मांगी है जिन तक उनकी मदद नहीं पहुंच पाती है.उनके इस पोस्ट पर लोग जम कर कमेंट कर रहे हैं, और उनके इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं.एक यूजर ने‍ लिखा,' मैने एक बात ठान ली है मै किसी की मूवी देखूं न देखूं पर सोनू सूद की मूवी जरूर देखूंगा,भले ही मूवी देखने भी न जा पाऊँ पर टिकट जरूर खरीदूंगा मुझे पता है मेरा पैसा बर्बाद नही जाएगा वो किसी गरीब की मदद के लिए लगेगा और वो गरीब की थोड़ी दुआ मुझे भी लगेगी,सच मे सोनू भाई तुम महान हो.'