1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated May 06, 2020, 12:28:39 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपालगंज में सोशल मीडिया में उड़ी अफवाह के बाद अचानक पोस्ट ऑफिस में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी।
शहर के प्रधान पोस्टऑफिस में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल सोशल मीडिया के जरिए मिले मैसेज के आधार पर लोग जनधन खाता खोलने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा। महज सौ-सौ रुपये के लिए लोग जान से खिलवाड़ पर उतारू हो गये।
उमड़ी भीड़ के बीच प्रधान डाकघऱ के मैनेजर ने कहा कि यहां किसी तरह का खाता नहीं खोला जा रहा है। उन्होनें खाता खोलने की बात को पूरी तरह अफवाह बताया । हालांकि इस अफवाह के बीच सैकड़ों की भीड़ जुट गयी है और कोरोना संकट के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ती रही।