Hindi News / news / एक तरफ शिक्षकों का सम्मान...दूसरी तरफ अपमान... इन्विटेशन के बाद भी SKM हॉल...

एक तरफ शिक्षकों का सम्मान...दूसरी तरफ अपमान... इन्विटेशन के बाद भी SKM हॉल के बाहर शिक्षकों को रोका गया

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 05, 2019, 4:16:28 PM

एक तरफ शिक्षकों का सम्मान...दूसरी तरफ अपमान... इन्विटेशन के बाद भी SKM हॉल के बाहर शिक्षकों को रोका गया

- फ़ोटो

PATNA: शिक्षक दिवस पर सीएम नीतीश कुमार एक तरफ शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का अपमान हो रहा है. https://youtu.be/HqVpHBsT3d0 SKM हॉल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने 20 शिक्षकों को सम्मानित किया है. वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम के लिए कई सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी इन्विटेशन दिया गया है. इन्विटेशन मिलने के बाद भी कई स्कूलों के शिक्षक जब SKM हॉल पहुंचे तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. SKM हॉल में जगह नहीं होने का हवाला देते हुए शिक्षकों और कई छात्रों को बाहर ही रोक दिया गया. जिससे शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिली है. जिन शिक्षकों को अंदर एंट्री नहीं दी गई उन्होंने इसे शिक्षकों का अपमान बताया है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट